यह देखना मेरी किस्मत में था : मिस कोलंबिया

लॉस एंजेलिस, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। मिस यूनिवर्स-2015 सौंदर्य प्रतियोगिता में मेजबान की ‘भारी चूक’ से चंद मिनटों के लिए अपने सिर पर ताज पहनने वाली कोलंबिया की एरिआडना गुइटेररेज का कहना है कि उनकी किस्मत में यह दिन देखना लिखा था।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, गुइटेररेज (21) ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाला एक संदेश साझा किया। इसमें उन्होंने उस चूक के बाद मिस यूनिवर्स घोषित की गईं फिलीपींस की पिया अलोंजो वुत्र्जबैच को उनकी जीत पर बधाई दी।

गुइटेररेज ने अपनी एक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, “तूफान के बाद सन्नाटा छा जाता है।”

उन्होंने लिखा, “मैं सहयोग व समर्थन के लिए मुझे संदेश भेजने वाले आप सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं। आप सभी मेरे लिए असाधारण मनुष्य बन गए हैं। मैं खुशकिस्मत व शुक्रगुजार हूं कि मुझे न केवल एक देश, बल्कि पूरी दुनिया से समर्थन मिला। आपकी किस्मत लिखी होती है और यह मेरी किस्मत थी।”

बाद में उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हुई उस भारी चूक की ओर भी इंगित किया।

उन्होंने लिखा, “मैं चंद मिनटों के लिए मिस यूनिवर्स बनकर अपने देश के लिए खुशियां ला सकी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493