इस साल कोर्ट पर घबराए से थे नडाल

मेड्रिड, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। टेनिस जगत में अपने शानदार खेल से दिग्गजों को परेशान करने वाले स्पेन के राफेल नडाल भी कोर्ट में घबराते हैं। यह बात खुद नडाल ने कही है। उन्होंने कहा है कि 2015 उनके करियर में ऐसा पहला साल है जब वह कोर्ट पर घबराहट महसूस करते थे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक नडाल ने कहा है कि वह कोर्ट पर कभी घबराते नहीं हैं लेकिन खराब फॉर्म और चोटिल होने के कारण उन्हें घबराहट होती थी।

नडाल ने मंगलवार को कहा, “करियर में पहली बार मैंने विफलता की भावना को अपने अंदर महसूस किया है। यह हारने की नहीं, अच्छा ना खेलने की भावना थी।”

यह साल नडाल के करियर का ऐसा पहला साल है जब उन्होंने कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है। उन्होंने 2008 में रोजर फेडरर को हराकर जीते विंबलडन को अपने करियर का सबसे अच्छा पल बताया।

नडाल दिसंबर के अंत में दो मैच खेलने के लिए अबू धाबी जाएंगे उसके बाद वह 2016 में दोहा में हो रहे कतार ओपन में हिस्सा लेंगे।

कतार ओपन के बाद वह आस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेंगे जबकि अगस्त में रियो ओलम्पिक में खेलते नजर आएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493