शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 260 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 259.65 अंकों की तेजी के साथ 25,850.30 पर और निफ्टी 79.85 अंकों की तेजी के साथ 7,865.95 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 107.01 अंकों की तेजी के साथ 25,697.66 पर खुला और 259.65 अंकों या 1.01 फीसदी तेजी के साथ 25,850.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,875.27 के ऊपरी और 25,689.70 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही। गेल (5.82 फीसदी), भेल (3.58 फीसदी), सन फार्मा (3.52 फीसदी), भारती एयरटेल (2.77 फीसदी) और टाटा स्टील (2.53 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के चार शेयरों महिद्रा एंड मिंहंद्रा (0.45 फीसदी), अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (0.21 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.18 फीसदी) और बजाज ऑटो (0.02 फीसदी) में गिरावट रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.35 अंकों की तेजी के साथ 7,830.45 पर खुला और 79.85 अंकों या 1.03 फीसदी तेजी के साथ 7,865.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,871.45 के ऊपरी और 7,826.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा। मिडकैप 33.26 अंकों की तेजी के साथ 10,987.50 पर और स्मॉलकैप 49.97 अंकों की तेजी के साथ 11,673.27 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (2.31 फीसदी), धातु (1.87 फीसदी), तेल एवं गैस (1.47 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (1.45 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (1.38 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के केवल एक सेक्टर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.27 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,533 शेयरों में तेजी और 1,151 में गिरावट रही, जबकि 234 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493