एथेंस, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। यूनानी द्वीप के फारमाकोनिसी में एक नौका पलट गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश के तटरक्षक ने कहा, नौका तुर्की से शरणार्थियों और प्रवासियों को लेकर जा रही थी।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में चार बच्चे भी शामिल हैं। कुल 15 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि दो अभी भी लापता हैं।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त और अंतर्राष्ट्रीय प्रवजन संगठन द्वारा दिए गए शरणार्थियों के आंकड़ों के मुताबिक, 2015 की शुरुआत के बाद से लगभग 750,000 शरणार्थी और प्रवासी ग्रीस पहुंच चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि एजियन सागर में 200 से अधिक लोग डूब चुके हैं और 90,000 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath