नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। जापान की खेल सामग्री बनाने वाली कम्पनी योनेक्स बुधवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) से उपकरण सहयोगी के तौर पर जुड़ गई।
दो वर्ष के अंतराल के बाद नए नाम से पीबीएल अगले वर्ष दो जनवरी से शुरू होगा।
पीबीएल के साथ हुए समझौते के तहत योनेक्स टूर्नामेंट के दौरान टीमों को रैकेट, शटलकॉक और जर्सी मुहैया कराएगी।
पीबीएल के चेयरमैन अखिलेश दासगुप्ता और योनेक्स इंडिया के प्रमुख विक्रम धर के बीच इस संबंध में करार हुआ।
dharmpath.com dharmpath