रिलायंस डिफेंस का एडी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली के लिए रूसी कंपनी से साझेदारी

मास्को/मुंबई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। रिलायंस डिफेंस लिमिटेड और रूस की प्रमुख वायु रक्षा प्रक्षेपास्त्र प्रणाली कंपनी अल्माजेंटी ने एडी प्रक्षेपास्त्र एवं राडार प्रणाली की पूरी श्रंखला पर मिलकर कर काम करने का फैसला किया है। यह घोषणा गुरुवार को मास्को में की गई।

दोनों कंपनियों ने मेक इन इंडिया अभियान के तहत साझेदारी के लिए टीओआर-1एम प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम सहित एडी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली, राडारों और स्वचालित नियंत्रण प्रणालियों की पहचान की है।

दोनों कंपनियों ने भारतीय सैन्यबल में पहले से मौजूद अल्माजेंटी की प्रणालियों का संयुक्त रूप से आधुनिकीकरण और मरम्मत पर भी चर्चा की।

उन्होंने रक्षा क्षेत्र के लिए नए उत्पादों के विकास पर भी शोध एवं विकास सहयोग पर चर्चा की।

रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने कहा, “हमारी प्रस्तावित साझेदारी दोनों देशों के रणनीति संबंध में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।”

अल्माजेंटी के उपाध्यक्ष वी.एफ.मेडोनिकोव ने कहा, “रिलायंस डिफेंस के साथ काम करने से हम दोनों ही कंपनियों को भारतीय सैन्य बलों की भावी जरूरतों को पूरा करने के लिए नई दिशा निर्धारित करने में मदद मिलेगी।”

रिलायंस डिफेंस रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र की संपूर्ण सहायक कंपनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493