घायल रैपर लुई की हालत में सुधार

शिकागो, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। शिकागो के रैपर किंग लुई को शहर के दक्षिण-पश्चिमी साइड एशबर्न इलाके में सिर में गोली मारकर घायल कर दिया गया था। उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, घटना बुधवार की है।

समाचारपत्र ‘शिकागो सन-टाइम्स’ ने लुई (27) के प्रबंधक की ओर से पुष्टि किए बिना ही इस बाबत खबर छाप दी।

लुई का असली नाम लुइज जॉनसन जूनियर है। उन्हें बुधवार अपराह्न् करीब 3.30 बजे सिर में गोली मारी गई। वह उस वक्त अपने वाहन में सवार थे।

रिपोर्टों के अनुसार, शिकागो पुलिस ने पुष्टि की कि उस वक्त उस जगह पर एक 27 वर्षीय व्यक्ति को उसके वाहन में गोली मारी गई थी और उसे एडवोकेट क्राइस्ट मेडिकल सेंटर में स्थिर हालत में लाया गया था। पीड़ितों के नाम का खुलासा करना शिकागो पुलिस के उसूलों के खिलाफ है।

लुई के प्रतिनिधि के अनुसार, “वह अब होश में हैं और बोल पा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493