मेलबर्न, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया दौरे पर आई वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान जेसन होल्डर का कहना है कि उनकी टीम को वापसी करने के लिए सिर्फ एक अच्छे दिन की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीम युवा और अनुभवहीन है जिसके कारण टीम को सुधार करने में समय लगेगा।
उन्होंने कहा है, “हमें सफल होने में अभी समय लगेगा। हमें लगातार आगे बढ़ने की जरूरत है। फिलहाल हमारे प्रदर्शन में अस्थिरता है जिसे हमें सुधारना है।”
उन्होंने अपनी टीम के बारे में कहा, “हमें समझना होगा की अभी हमारा स्तर क्या है। हमारी टीम युवा है। हमारे पास अनुभव की कमी भी है। हमें अच्छे खिलाड़ी बनाने की जरूरत है। एक बार जब हम इस बात को समझ लेंगे तो हमारे लिए आगे बढ़ना काफी आसान होगा।”
आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला में टीम के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि हमें सिर्फ एक अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है जिसके बाद हम हालत को बदल सकते हैं। हम नकारात्मक नहीं हो सकते, हमें अपने आप में सुधार करना पड़ेगा। सिर्फ एक अच्छा दिन और हम वापसी कर सकते हैं। ”
dharmpath.com dharmpath