एकॉन के साथ गीत रिकॉर्ड करेंगे बप्पी लाहिड़ी

मुंबई, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने बताया कि वह अगले साल मई में अमेरिकी रैपर और गीतकार एकॉन के साथ गीत रिकॉर्ड करेंगे।

बप्पी ने आईएएनएस से कहा, “मैंने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म के लिए तुलसी कुमार के साथ-साथ, स्नूप डॉग के साथ एक गाना रिकॉर्ड किया। मैं एकॉन के साथ मई में गीत रिकॉर्ड करूंगा और मैं इसे लेकर उत्साहित हूं।”

उन्होंने कहा, “एकॉन के साथ मेरा गीत मेरी अगली फिल्म के लिए है, जिसके लिए मैं संगीत की रचना करूंगा।”

यह पहली बार नहीं है, जब एकॉन बॉलीवुड से जुड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने शाहरुख की फिल्म ‘रा.वन’ का ‘छम्मक छल्लो’ जैसा संगीत भी दिया है।

इसबीच, बप्पी बार्बिक नेशन्स बॉलीवुड डिस्को कार्निवल के साथ जुड़े और बॉलीवुड डिस्को के स्वर्ण युग को पुष्पांजलि दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493