पूरब कोहली के घर गूंजी बेटी की किलकारी

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मॉडल-अभिनेता पूरब कोहली और उनकी मंगेतर लुसी पेटन के घर में बेटी की किलकारी गूंजी है। अभिनेता का कहना है कि जच्चा-बच्चा दोनों एकदम स्वस्थ हैं।

पूरब आगे ‘रॉक ऑन 2’ फिल्म में नजर आएंगे। उनका कहना है कि यकीनन यह उनके जीवन की सबसे रचनात्मक चीज है।

उन्होंने संपर्क किए जाने पर कहा, “यह दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है। यकीनन यह मेरे द्वारा की गई सबसे रचनात्मक चीज है। जच्चा-बच्चा दोनों ठीक व स्वस्थ हैं। लुसी कमाल की हैं और उन्होंने प्रसव पीड़ा के दौरान बहुत हिम्मत दिखाई।”

बच्ची का जन्म मंगलवार शाम लंदन के एक अस्पताल में हुआ।

पूरब आगे अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493