चीनी समाज के लिए आतंकवाद असली खतरा : समाचार पत्र

बीजिंग, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी समाज के लिए आतंकवाद एक असली खतरा बन चुका है। राज्य के एक समाचार पत्र ने गुरुवार को एक आतंकवाद रोधी कानून की पुरजोर वकालत करते हुए यह कहा।

समाचारपत्र में गुरुवार को प्रकाशित एक संपादकीय ‘आतंकवाद रोधी कानून की आलोचना भ्रमित’ के मुताबिक, ‘अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट’ ने मंगलवार को चीन के आतंकवाद रोधी कानून को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। इसमें दावा किया गया है कि यह कानून लोगों की अभिव्यक्ति और संघ की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करेगा।

समाचारपत्र के मुताबिक, “कुछ विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका को चिंता है कि कानून के मुताबिक, चीन में संचालित अमेरिकी प्रोद्यौगिकी कंपनियों को मूल आंकड़े उपलब्ध कराने होंगे जो कि उनके हितों को प्रभावित करेगा।”

समाचारपत्र के मुताबिक, आतंकवाद चीनी समाज के लिए एक वास्तविक खतरा बन चुका है और ऐसा कानून बनाना समय की मांग है। अमेरिकी कंपनियों के कानूनी हितों का आश्वासन दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे चीन की खुलेपन की नीति के विकास में सहायक हैं, लेकिन चीन में मौजूद अमेरिकी कंपनियों को भी वहां के आतंकवाद रोधी प्रयासों में अपना सहयोग करना चाहिए।

संपादकीय के मुताबिक, अगर अमेरिकी कंपनियां इस बात से चिंतित हैं कि चीनी सरकार नियंत्रणों के जरिए घरेलू कंपनियों की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने का प्रयास कर रही है तो वे कानूनी तरीकों से अपने हितों की रक्षा कर सकते हैं, लेकिन वे देश की शासन विधि के साथ सहयोग करने से इनकार नहीं कर सकते।

संपादकीय ने यह भी कहा कि चीन के आतंकवाद-रोधी कानून का मसौदा अन्य सभी देशों की तुलना में सबसे ज्यादा स्पष्ट है।

संपदाकीय में स्पष्ट किया गया कि भूमंडलीकरण के इस दौर में चीन और अमेरिका के कई हित परस्पर निर्भरता पर टिके हैं और चीन के कानून निर्माताओं को अमेरिका के रवैये को ज्यादा संजीदगी से नहीं लेना चाहिए और चीन को खुद निश्चय करना चाहिए कि हमें क्या करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493