जापान फिर से शुरू करेगा किरिन कप का आयोजन

टोक्यो, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। जापान अपने ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट किरिन कप का अगले साल से दोबारा शुरुआत करने जा रहा है।

जापान ने फीफा विश्व कप-2018 के लिए होने वाले एशियन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट की तैयारियों के मद्देनजर इस टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जापान की सबसे प्राचीन अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता किरिन कप का आयोजन पांच साल पहले बंद हो गया था।

अब पांच वर्ष के अंतराल के बाद अगले साल तीन से सात जून के बीच जापान फिर से किरिन कप का आयोजन शुरू करेगा।

पहले तीन टीमों के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता में बदलाव कर इसे चार टीमों का कर दिया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की घोषणा बाद में की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493