वजन कम करना, बढ़ाना फिल्मों का हिस्सा : जरीन खान

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। अधिक वजन का सामना कर चुकीं अभिनेत्री जरीन खान का कहना है कि वजन बढ़ाना और कम करना मनोरंजन-जगत का हिस्सा है, लेकिन असल जिंदगी में लोगों को संतुलित वजन वाली महिलाएं ही पसंद आती हैं।

फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में जरीन खान स्वस्थ और खूबसूरत नजर आईं।

जरीन ने आईएएनएस से कहा, “हम कलाकार हैं और यह हमारा काम है। हम काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमसे यह (किरदार की मांग के अनुसार वजन बढ़ाना व कम करना) करने की अपेक्षा की जाती है।”

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों को अपने मोटापे को लेकर शर्मिदा होना पड़ा है। इनमें विद्या बालन और परिणीति चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियां प्रमुख हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड में छहरही अभिनेत्रियों को पसंद किया जाता है? इस पर जरीन ने कहा, “मुझे लगता है, सबका अपना अलग चयन है। मैं व्यक्तिगत रूप मजबूत हड्डियां पसंद करती हूं और पुरुषों को संतुलित वजन वाली महिलाएं पसंद आती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493