टोक्यो, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रिसमस के अवसर पर अधिकांश वैश्विक शेयर बाजारों के बंद रहने की वजह से संकेतों के अभाव और निवेशकों के बाजार से दूर रहने की वजह से जापान के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निक्के ई स्टॉक एवरेज 20.63 अंकों या 0.11 फीसदी गिरावट के साथ 8,769.06 पर बंद हुआ।
टॉपिक्स सूचकांक इसी दौरान 7.43 अंकों या 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 1,516.19 पर बंद हुआ।
उपभोक्ता सेवा, लोहा और इस्पात तथा खनन से जुड़े शेयरों में आम तौर पर गिरावट देखी गई।
टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में शुक्रवार को 1,604.9 अरब युआन (13.36 अरब डॉलर) का कारोबार हुआ।
dharmpath.com dharmpath