गुआर्डिओला को सिटी से हर साल मिलेंगे 2.7 करोड डॉलर

म्यूनिख, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के अखबार बिल्ड में गुरूवार को छपी खबर के अनुसार स्पेन के कोच पेप गुआर्डिओला को इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी से जुड़ने के लिए 2.5 करोड़ यूरो मिलेंगे। गुआर्डिओला अगले सत्र में इंग्लिश क्लब से जुड़ेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक अगर यह खबर सही है तो गुआर्डिओला विश्व में सबसे महंगे कोच होंगे। यह रकम उन्हें बायर्न म्यूनिख में मिल रही रकम से दोगुनी होगी।

जर्मनी की खेल पत्रिका-किकर के अनुसार गुआर्डिओला सिटी से अगले तीन सत्र के लिए जुड़ेंगे। क्लब के वार्तमान कोच मैनुएल पेलेग्रिनि का अनुबंध 2017 में खत्म हो रहा है।

गुआर्डिओला की क्लब के निदेशक और कार्यकारी फैरेन सोरिपआनो और टक्सिी बेजीरिसतान से अच्छे संबंध हैं।

पिछले कुछ सप्ताह से इस बात की अटकलें थीं कि गुआर्डिओला सिटी के साथ जुड़ सकते हैं लेकिन रविवार को ही इस बात की पुष्टि की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493