मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने दिग्गज अभिनेत्री साधना की मृत्यु पर दुख जताया है। करन ने ट्विटर पर साधना को श्रद्धाजंलि देते हुए लिखा “आपका सौंदर्य, शिष्टता और जीवंत अदाकारी विरासत के रूप में हमेशा जीवित रहेगी।”
करण ने साधना की एक श्वेत-श्याम तस्वीर को भी ट्विटर पर साझा किया ।
उनके पारिवारिक मित्र के अनुसार, लंबे समय तक कैंसर से संघर्ष करने के बाद साधना ने शुक्रवार को अपनी आखिरी सांस ली।
अपनी खूबसूरत अदायगी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली साधना ने ‘मेरा साया’, ‘एक मुसाफिर एक हसीना’, ‘हम दोनों’, ‘एक फूल दो माली’ जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं।
dharmpath.com dharmpath