लंदन, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के फुटबाल क्लब चेस्टरफील्ड ने डैनी विल्सन को अपने नए कोच के रूप में नियुक्त किया।
चेस्टरफील्ड के पूर्व खिलाड़ी वेल्सन ने क्लब के साथ 1980 से 1983 के दौरान 100 मैच खेले।
गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “क्लब में मेरी टीम के साथ मेरी काफी यादें जुड़ी हुई हैं और 30 साल तक इस क्षेत्र में रहने के बाद, मैं इससे काफी जुड़ा हुआ महसूस कर रहा हूं।”
वेल्सन ने क्लब में डीन सॉन्डर्स की जगह ली है। उन्हें छह महीने की नियुक्ति के बाद नवम्बर को क्लब से निलंबित कर दिया गया था।
क्लब के साथ वेल्सन के करार की सीमा का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह सत्र के बाद भी बरकार रह सकता है।
dharmpath.com dharmpath