गीगी हदीद अभी नहीं लांच कर रही परफ्यूम

लॉस एंजेलिस, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। मॉडल गीगी हदीद का कहना है कि उन्हें अपने सिग्नेचर परफ्यूम लांच करने पर काफी खुशी होगी लेकिन फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, हदीद को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से बहुत सारे संदेश मिल रहे हैं, जिसमें उनसे पूछा जा रहा है कि वह कब अपना ब्रांडिड परफ्यूम लांच कर रही हैं।

हालांकि हदीद का अभी तक परफ्यूम लांच करने का कोई विचार नहीं है लेकिन वह भविष्य में इसे लांच करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

हदीद ने ट्वीट कर कहा, “जो लोग मुझसे परफ्यूम लांच करने के बारे में पूछ रहे हैं। मैं उनको बता दूं मेरी फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है लेकिन मैं बहुत जल्द इसे पेश करना चाहूंगी।”

हदीद क्रिसमस की छुट्टियों पर जाने वाली हैं इसके लिए उन्होंने का फिलहाल काम से दूरी बना ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493