रियो डी जेनेरियो, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। रोनाल्डिन्हो ने अमेरिका में अपने करियर को जारी रखने की संभावना जताई है और आगामी सप्ताहों में अपने भविष्य के बारे में फैसला ले सकते हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अक्टूबर में आपसी सहमति से फ्लूमिनेंसी से अलग हुए रोनाल्डिन्हो एक फ्री एजेंट हैं।
रोनाल्डिन्हो अगले महीने फ्लोरिडा कप में ब्राजीलियाई क्लब की ओर से खेलेंगे। इसकी जानकारी उनके अनुबंध में दी गई थी, जब उन्होंने जुलाई में क्लब के साथ करार किया था।
फोल्हा डे एस. पाउलो समाचार पत्र में छपे 35 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने बयान में कहा, “मैं थोड़े और समय तक खेलूंगा। जब तक मेरे शरीर में क्षमता है, मैं खेलूंगा और इससे मुझे खुशी मिलती है।”ॉ
रोनाल्डिन्हो ने बताया, “मैं अमेरिका में खेलने की संभावनाओं के प्रति काफी आकर्षित हो रहा हूं। इस बारे में सोचने के लिए मैं कुछ सप्ताहों का समय लगेगा और उसके बाद फैसला लूंगा।”
dharmpath.com dharmpath