मेसी ने दिखाया मानवतावादी चेहरा

सराजेवो (बोस्निया), 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेटीनी सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने अपना मानवतावादी चेहरा दिखाते हुए बोस्निया के एक अस्पताल के लिए अपना हस्ताक्षरयुक्त जर्सी भेजी है, जिसे नीलाम करके अस्पताल धन जुटा सकता है।

यह अस्पताल बोस्निया के शहर ट्रावनिक में स्थित है और इसका बच्चों का विभाग मेसी द्वारा भेजी गई जर्सी को नीलाम करके धन जुटाएगा।

बोस्निया में काम कर रही मानवतावादी कार्यकर्ता जेस्मीना फाजकिक ने कहा कि मेसी की जर्सी की नीलामी से हासिल होने वाले धन से अस्पताल के विभाग के लिए नए उपकरण खरीदे जाएंगे।

मेसी की जर्सी के अलावा 21 दिसम्बर से पांच जनवरी के बीच होने वाली नीलामी में क्रोएशियाई खिलाड़ी मातियो कोवाकिक और बोस्नियाई खिलाड़ी मिरालेम पानिक तथा एडिन जेको की भी हस्ताक्षरयुक्त जर्सी नीलाम की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493