साधना को बॉलीवुड ने दी अंतिम विदाई

मुंबई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री साधना का शनिवार दोपहर यहां ओशिवारा विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद शुक्रवार सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

उनके परिवार और बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

वह 74 वर्ष की थीं और पिछले साल उनकी एक सर्जरी हुई थी।

1960 और 1970 के बीच बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्रियों में शुमार साधना कराची में जन्मी थीं, लेकिन विभाजन के दौरान उनका परिवार भारत आकर मुंबई में बस गया।

राजकपूर की फिल्म ‘श्री 420’ में बतौर बाल कलाकार उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

वहीदा रहमान, रजा मुराद, सरोज खान, हेलेन और सलीम खान सहित बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां साधना को अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद थीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493