‘स्टार वॉर्स’ शैली पर आगे भी काम पसंद करेंगे आशुतोष

मुंबई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर का कहना है कि उन्हें विज्ञान पर आधारित फिल्में पसंद हैं और वह लोकप्रिय ‘स्टार वॉर्स’ जैसी फिल्मों पर काम करना पसंद करेंगे।

आशुतोष गोवारिकर ने संवाददाताओं से कहा, “बिल्कुल हां, मैं यह पसंद करूंगा। अंतरिक्ष में मुझे काफी दिलचस्पी है। मुझे साइंस फिक्शन पसंद है। भविष्य में मैं इस पर काम करना पसंद करूंगा।”

आशुतोष गोवारिकर ‘स्टार वॉर्स : द फोर्स अवेकंस’ की विशेष स्क्रीनिंग में उपस्थित थे।

विज्ञान की सफल फिल्म श्रृंखला के बारे में उन्होंने कहा, “मैं ‘स्टार वॉर्स’ का दीवाना हूं और मैं इससे दुनिया का दोबारा मनोरंजन करना चाहता हूं। यह एक अद्भुत दुनिया है। मैं उन सभी दृश्यों को पसंद करता हूं।”

आशुतोष को ‘लगान’, ‘जोधा अकबर’ और ‘खेलें हम जी जान से’ जैसी ऐतिहासिक और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों के लिए जाना जाता है और यहां तक कि उनकी अगली फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ भी ऐसी ही फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493