चीन ने मोदी-शरीफ मुलाकात का स्वागत किया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा, “चीन ने पाकिस्तान और भारत संबंधों में ताजा घटनाक्रम का स्वागत किया है।”

मोदी शुक्रवार को मास्को से काबुल पहुंचे और फिर वहां से अचानक ही लाहौर जाने के बारे में बताया, जहां उन्होंने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से उनके आवास पर मुलाकात की।

यह मोदी का पहला पाकिस्तान दौरा था। पिछले एक दशक से भी अधिक समय में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का भी पहला पाकिस्तान दौरा था।

लू ने कहा कि पाकिस्तान और भारत दक्षिण एशिया के दो महत्वपूर्ण देश हैं और इनके संबंधों में सुधार से क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास में सुधार होगा।

प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तान और भारत का पड़ोसी और मित्र होने के नाते चीन इस नए घटनाक्रम से खुश है और इसे अपना समर्थन देता है। पाकिस्तान और भारत को निरंतर संवाद के जरिये आपसी विश्वास बढ़ाने और साझा विकास को हासिल करने के प्रयास करने होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493