चीन का औद्योगिक मुनाफा घटा

सालाना दो करोड़ युआन (31 लाख डॉलर) आमदनी वाली औद्योगिक कंपनियों का मुनाफा नवंबर में 672.1 अरब युआन रहा है।

एनबीएस के उद्योग विभाग के एक अधिकारी ही पिंग ने कहा, रिबाउंडिंग बिक्री, कम लागत और उच्च निवेश रिटर्न से मुनाफे में गिरावट कम हुई है।

कंपनियों के प्राथमिक कारोबार की आमदनी नवंबर में सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़ी है, जबकि अक्टूबर में इसमें 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई है।

ही ने कहा कि वाहन एवं बिजली उद्योगों के मुनाफे में भी वृद्धि हुई है। समग्र औद्योगिक मुनाफे में सुधार में इनका अहम योगदान है।

वाहन निर्माता कंपनियों के मुनाफे में नवंबर में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान बिजली एवं इससे संबंधित उपकरणों का मुनाफा भी 51 प्रतिशत बढ़ा है।

एनबीएस के मुताबिक, इस साल के शुरुआती 11 महीनों में औद्योगिक मुनाफा सालाना आधार पर 1.9 प्रतिशत घटकर 5,500 करोड़ युआन रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493