रियो डी जेनेरियो, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील सेरी ए विजेता कोरिंथियन्स के लिए चीनी फुटबाल ‘आशा’ बन गया है।
स्थानीय समाचार पत्र लांसेनेट ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मिडफील्डर जेडसन ऐसे ब्राजीलियाई खिलाड़ी बन गए थे, जिन्हें कोरिंथियन्स ने पूर्ण सहमति के साथ चीनी क्लब जाने की अनुमति दी।
जेडसन के लिए कोरिंथियन्स को चीनी क्लब तिआनजिन सोंगझियांग से 54 लाख डॉलर का प्रस्ताव मिला था।
कोरिंथियन्स के स्ट्राइकर वागनेर लव और एलेक्जेंडरे पाटो भी चीनी क्लबों की सूची में हैं।
लांसेनेट ने कहा, “विश्व की दूसरी ओर जहां इतना बड़ा खतरा है, वहीं कोरिंथियन्स के लिए अगला ‘ट्रांसफर विंडो’ कई आशाएं लेकर आ रहा है।”
समाचार पत्र में आगे कहा गया, “चीनी क्लब अपना ध्यान ब्राजीलियाई खिलाड़ियों की ओर मोड़ रहा है। जहां एक ओर, इससे कोरिंथियन्स की टीम के लिए खतरा सामने आ रहा है, तो वहीं, दूसरी ओर इसका मतलब है कि क्लब को काफी पैसे मिल जाएंगे।”
कई ब्राजीलियाई खिलाड़ी और कोच चीनी क्लबों की ओर रुख कर रहे हैं।
चीनी क्लब ग्वांगझोउ एवरग्रांडे के कोच ब्राजील के 2002 विश्व कप विजेता टीम के कोच लुइज फेलिप स्कोलारी हैं।
dharmpath.com dharmpath