विश्वस्तरीय फिल्म बनाना चुनौतीपूर्ण : अमिताभ

कोलकाता, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि विश्वस्तरीय फिल्म बनाना चुनौतियों से भरा है।

बच्चन ने यहां फिल्म ‘वजीर’ के प्रचार के दौरान संवाददाताओं से कहा, “भारत में दर्शकों को एक ही समय में टीवी पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम देखने को मिलते हैं, जो विदेशों में प्रसारित हो रहे हैं। उनका कहना है कि वह फिल्म देखने के लिए हजारों रुपये खर्च करना नहीं चाहते क्योंकि उनका स्तर बराबर नहीं है।”

उन्होंने कहा, “इस स्तर की फिल्में बनाना चुनौतीपूर्ण है, जिन्हें दर्शक देखना पसंद करें और वे फिल्में उन्हे सिनेमाघरों तक खींच कर लाएं।”

बिजय नांबियार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वजीर’ विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित है। इसमें फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी और नील नितिन मुकेश भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

बच्चन ने चुनौतियों के बारे में कहा कि वह युवाओं के साथ काम का आनंद लेते हैं और उन लोगों को आभार व्यक्त करते हैं, जो इस उम्र में भी उनके साथ काम करने के इच्छुक हैं।

बच्चन ने कहा, “युवाओं के साथ काम करना सौभाग्य है। उम्मीद है मुझे ऐसे किरदार मिलते रहेंगे। मैं उनका आभारी हूं, उनका जो अब भी मेरे साथ काम करना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493