बच्चे की तस्वीरों के लिए कान्ये, किम को 2 लाख डॉलर की पेशकश

लॉस एंजेलिस, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। पॉप स्टार कान्ये वेस्ट और किम कर्दशियां वेस्ट को उनके बेटे सेंट की प्रथम बार उतारी गईं तस्वीरों के लिए 25 लाख डॉलर की पेशकश की गई।

लॉस एंजेलिस, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। पॉप स्टार कान्ये वेस्ट और किम कर्दशियां वेस्ट को उनके बेटे सेंट की प्रथम बार उतारी गईं तस्वीरों के लिए 25 लाख डॉलर की पेशकश की गई।

कान्ये और किम के इस बच्चे ने पांच दिसंबर को जन्म लिया। बच्चे की तस्वीरों के लिए उन्हें कई पेशकश दी गई हैं।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, उन्हें दो लाख डॉलर से लेकर 25 लाख डॉलर तक की पेशकश की गई है, जिसमें सेंट की बड़ी बहन नॉर्थ सहित, पूरे परिवार की तस्वीरें मांगी गई हैं।

हालांकि अंदरूनी सूत्रों ने बेवसाइट को बताया कि दोनों ने तस्वीर के सभी प्रस्ताव ठुकरा दिए हैं।

कान्ये और किम पहले ही सेंट के जन्म के बाद सार्वजनिक रूप से नजर आ चुके हैं, लेकिन पिछले सप्ताह चिकित्सक के पास बच्चे को ले जाते समय किम (35) और उनके रैपर पति ने बच्चे को पूरी तरह छिपा रखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493