क्षेत्रीय प्रशासन ने रविवार को कहा कि 1,776 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन की शुरुआत 26 दिसंबर 2014 को की गई। इस लाइन पर रेलगाड़ी की रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। इस रेलवे लाइन के शुरू होने के बाद उरुमकी से लान्झू की यात्रा में लगने वाले समय में 23 घंटे से अधिक की कटौती हुई है और अब इसमें लगने वाला समय 12 घंटे से कम हो गया है।
उरुमकी में रहने वाले वांग चेन्यांग ने कहा कि हाईस्पीड रेलवे से यात्रा में लगने वाले समय में कटौती हुई है और अब वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता सकते हैं। वह रोजाना 200 किलोमीटर का सफर तय कर तुरपान में नौकरी करने जाते हैं।
रेल सेवा से मार्ग पर पर्यटन को बढ़ावा मिला है और इससे देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य एशिया के बीच आर्थिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला है।
dharmpath.com dharmpath