न्यूयॉर्क, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘रिमेंबर वेन’ में किरदार निभा चुकीं और ‘द लेट शो विद डेविड लेटरमैन’ में लंबे समय तक भागीदार रहीं अभिनेत्री मार्गरेट हाल का यहां 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
न्यूयॉर्क, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘रिमेंबर वेन’ में किरदार निभा चुकीं और ‘द लेट शो विद डेविड लेटरमैन’ में लंबे समय तक भागीदार रहीं अभिनेत्री मार्गरेट हाल का यहां 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
वेरायटी डॉट कॉम की रपट के अनुसार, उनका निधन 21 दिसंबर को हुआ।
मार्गरेट ने ‘वन लाइफ टू लाइव’ और ‘एस द वर्ल्ड टर्न्स’, 1965 के हालमार्क हाल ऑफ फेम में प्रवेश पा चुकी ‘द होली टेरर’, 1978 में आई टेलीफिल्म ‘समर ऑफ माय जर्मन सोल्जर’, और ‘सर्कस’ (1989), के साथ ही ‘वीकेंड एट बर्नीज’, ‘पार्टी गर्ल’ और ‘द गुरु’ जैसी फिल्मों में काम किया था।
मार्गरेट के परिवार में उनके अभिनेता पति गिल रोजर्स, और बेटी अमांडा हैं।
dharmpath.com dharmpath