कोलकाता, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के युवा गोल्फ खिलाड़ी एस. चिक्का ने रविवार को मैक्लीयोड रसेल टूर चैम्पियनशिप जीत ली।
चिक्का के लिए यह जीत दोहरी सफलता वाला साबित हुआ, क्योंकि इस जीत ने उन्हें पीजीटीआई रोलेक्स प्लेयर ऑफ ईयर का अवार्ड भी दिलवाया।
चिक्का ने रविवार को चैम्पियनशिप के अंतिम राउंड में तीन अंडर 69 का स्कोर किया और 12 अंडर 276 के ओवरऑल स्कोर के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।
दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ज्योति रंधावा और खलिन जोशी 11 अंडर 277 के ओवरऑल का समान स्कोर हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब में हुए 1.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले इस चैम्पियनशिप से चिक्का ने 22,50,000 रुपये की राशि अर्जित की, जो उनके करियर की सर्वोच्च इनामी राशि भी है।
इसके साथ ही चिक्का की इस वर्ष कुल इनामी राशि 48,87,440 रुपये हो गई और वह रोलेक्स प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड की सूचि में दूसरे पायदान से शीर्ष पर पहुंच गए।
रोलेक्स रैंकिंग खिताब हासिल करने वाले चिक्का सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने। उन्होंने 22 वर्ष तीन महीने की आयु में यह खिताब जीता है। मौजूदा सीजन में खेली गई सात प्रतिस्पर्धाओं में से तीन में चिक्का ने खिताब हासिल किए, एक बार उप-विजेता रहे और तीन बार शीर्ष-10 में शामिल रहे।
मौजूदा सीजन में दमदार प्रदर्शन करने वाले मुकेश कुमार पांच अंडर 2त83 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे और पीजीटीआई मेरिट लिस्ट में 39,41,710 रुपये की इनामी राशि के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
dharmpath.com dharmpath