पौष्टिक नाश्ते से होती है जेनिफर के दिन की शुरुआत

लॉस एंजेलिस, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन का कहना है कि पोषकयुक्त नाश्ते और योग के साथ उनके दिन की शुरुआत होती है।

जेनिफर (46) कहती हैं कि पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त रखने का सही तरीका रोजाना सुबह पौष्टिक भोजना करना है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ ने जेनिफर के हवाले से बताया, “मैं पौष्टिक नाश्ते के साथ अपने दिन की शुरुआत करती हूं। मैं हर सुबह कुछ मिनटों के लिए ही योग करना पसंद करती हूं। इससे मस्तिष्क को शांत रखने में मदद मिलती है। मैं रोजाना अच्छा मल्टी विटामिन भी लेती हूं।”

जेनिफर का मानना है कि पानी का घोल पीना अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

वह कहती हैं, “आप जहां भी जाओ, अपने साथ पानी की बोतल ले जाओ। मैं सर्दियों में भी अपनी कार में पानी की बोतल जरूर रखती हूं।”

जेनिफर को हॉलीवुड की सबसे अधिक स्वस्थ और फिट कलाकारों में से एक माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493