मुंबई, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता रोहित रॉय ने पुष्टि की है कि वह जल्द ही देश के एक प्रख्यात फिल्मकार के साथ बतौर निर्देशक काम करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
रोहित ने यहां ‘स्टार नाइट’ कार्यक्रम के दौरान कहा, “यह साल काफी दिलचस्प रहा, क्योंकि पहली छमाही मैंने अभिनय में बिताए और दूसरी छमाही में अपने फिल्म की पटकथ पूरी की, जिसका निर्देशन मैं अगले साल करूंगा।”
रोहित ने किसी फिल्मकार का नाम लिए बगैर कहा, “इस बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। फिल्मकार की हालिया रिलीज फिल्म बहुत सफल रही और वह आगे की जानकारी साझा करेंगे।”
हालांकि खबरों में कहा जा रहा है कि रोहित का इशारा संजय लीला भंसाली की ओर था, जिनकी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छा कारोबार कर रही है।
रोहित ने फिल्म के लिए अभय देओल का नाम तय कर लिए जाने से संबंधित रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया।
dharmpath.com dharmpath