टिंबालैंड ने ‘शकिन’ का लिंक साझा किया

लॉस एंजेलिस, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक-गीतकार टिंबालैंड ने दिवंगत गायिका आलियाह की उपस्थिति वाले गाने ‘शकिन’ का लिंक साझा किया है। यह गाना उन्होंने आलियाह के साथ मिलकर बनाया था और अभी आधिकारिक रूप से रिलीज नहीं हुआ है।

वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, टिंबालैंड ने ट्विटर पर गाने का लिंक शेयर किया और लिखा, “आलियाह, यह आपके लिए है।”

गायिका आलियाह की 25 अगस्त, 2001 को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। अपने करियर में उन्होंने टिंबालैंड के साथ मिलकर कई गीत गाए। उनके सर्वाधिक लोकप्रिय गानों में ‘ट्राई अगेन’, ‘आर यू दैट सम्बाडी?’ और ‘आई एम म्यूजिक’ शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493