क्रोएशिया की नई संसद के अध्यक्ष बने जेलज्को रेनर

वह क्रोएशिया डेमोक्रेटिक यूनियन (एचडीजेड) पार्टी के सदस्य हैं।

देश में आठ नवंबर को हुए चनाव के बाद संसद के पहले सत्र में कुल 88 सांसदों ने रेनर का समर्थन किया। वह इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। मतदान के दौरान 62 सांसद सदन से नदारद रहे। वहीं एक सांसद ने रेनर के खिलाफ मतदान किया।

रेनर ने मतदान के बाद अपना पहला भाषण दिया, जिसमें उन्होंने देश की एकता और क्रोएशिया को एकजुट रखने का आह्वान किया।

उन्होनें कहा, “हमें क्रोएशिया के लोगों की उम्मीद वापस जगानी होगी।”

रेनर ने कहा कि आठवीं संसद की पहली कार्यकारी बैठक जल्द हो सकती है। इस बैठक के 15 जनवरी के बाद होने की उम्मीद है।

रेनर 1995 से 1998 तक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। वह 1998 से 2000 तक देश के स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। वह पिछली संसद में उप-सभापति भी रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493