जेनिफर की आयरलैंड घूमने की योजना

लॉस एजेंलिस, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘हंगर गेम्स’ की सहायक कलाकार जेनिफर लॉरेंस और नेटलि डोरमर एक साथ सड़क मार्ग से आयरलैंड की यात्रा करने की योजना बना रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ‘हंगर गेम्स’ में साथ काम करने के दौरान नेटलि और जेनिफर में अच्छी दोस्ती हो गई थी।

वेबसाइट के मुताबिक, जेनिफर का कहना है कि डोरमर उन्हें ‘द टु़डोर्स’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के दौरान देखी गई कई सुंदर जगहें दिखाना चाहती हैं।

जेनिफर ने समाचार पत्र आयरिश सन को बताया, “डोरमर को आयरलैंड बहुत पसंद आया और वह हर वक्त इसी के बारे में बात करती रहती हैं।”

अभिनेत्री ने बताया कि अगर वह डोरमर के साथ आयरलैंड घूमने जाती हैं, तो वह वहां क्या-क्या करेंगी? इसकी उनके पास बहुत लंबी सूची है।

जेनिफर ने कहा, “अगर हम जाते हैं, तो मैं सब कुछ देखना चाहती हूं। सारे पर्यटन स्थल, पब। निश्चित तौर पर गिनेस पीएंगे और इसका कारखाना भी देखने जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493