ऋषि कपूर, ममता बनर्जी ने राजेश खन्ना को याद किया

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर ने बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के 73वें जन्मदिन पर मंगलवार को याद किया।

राजेश खन्ना जाने-माने कलाकारों में से एक हैं।

ऋषि कपूर ने ‘जमाना’, ‘घर परिवार’, ‘विजय’ जैसी फिल्मों के लिए चर्चित अभिनेता को ट्विटर पर याद किया।

ऋषि ने ट्विटर पर लिखा, “काकाजी (राजेश खन्ना) को उनके जन्मदिन पर याद कर रहे हैं। वह रोमांस के राजा थे।”

वहीं ममता बनर्जी ने उन्हें महान अभिनेता करार दिया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना को उनके जन्मदिन पर याद कर रही हूं। वह हमारे दिल में हमेशा अमर रहेंगे।”

राजेश खन्ना को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें ‘कटी पतंग’, ‘बावर्ची’, ‘अवतार’ और ‘हाथी मेरे साथी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

लंबी बीमारी के बाद 18 जुलाई, 2012 को राजेश खन्ना का निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493