तिब्लिसी, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। जॉर्जिया की संसद ने मध्यरात्रि तक चली एक लंबी बहस के बाद मंगलवार को जिऑर्जी क्वीरिकाशविली को देश के नया प्रधानमंत्री के रूप में मंजूरी दे दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संसद के अध्यक्ष डेविड उसुपाशविली ने कहा, “संसद ने 86 मतों से नई सरकार को मंजूरी दे दी।”
संसद ने क्वीरिकाशविली के मंत्रिमंडल में फेरबदल को भी मंजूरी दे दी।
क्वीरिकाशविली के मंत्रिमंडल में सिर्फ मिखाइल जनेलिड्जे (34) नया चेहरा हैं। वह नए विदेश मंत्री बनाए गए हैं। यह मंत्रालय पहले क्वीरिकाशविली के पास था।
अक्टूबर 2012 में जॉर्जियन ड्रीम गठबंधन के सत्ता में आने के बाद क्वीरिकाशविली (48) देश के तीसरे प्राधानमंत्री बन गए हैं।
इराक्ली गरीबाशविली के बुधवार को अचानक पद से इस्तीफा देने के बाद जॉर्जियन ड्रीम सत्तारूढ़ गठबंधन ने शुक्रवार को क्वीरिकाशविली को नया प्रधानमंत्री नामित किया था।
क्वीरिकाशविली सितंबर 2015 तक विदेशी मंत्री भी रहे। इससे पहले वह अर्थव्यवस्था मंत्री भी रह चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath