चेन्नई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘पसांगा 2’ में अभिनेत्री अमाला पॉल के साथ काम कर चुके अभिनेता सूर्या का मानना है कि अभिनेत्री को फिल्मों में काम जारी रखना चाहिए।
अमाला 2014 में तमिल फिल्मकार विजय संग परिणय सूत्र में बंध गईं और इसके बाद उन्होंने केवल एक फिल्म की।
सूर्या ने आईएएनएस से कहा, “वह नैसर्गिक अभिनेत्री हैं और बहुत आसानी से अभिनय करती हैं। मैं खुश हूं कि उनका घर बस गया है लेकिन मैं चाहता हूं कि वह फिल्मों में काम करना जारी रखें।”
‘पसांगा 2’ में सूर्या व अमाला मुख्य भूमिका में हैं और उनकी केमेस्ट्री पसंद की गई है।
सूर्या फिलहाल अपनी आगामी तमिल फिल्म ’24’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा तमिल-तेलुगू फिल्म में भी व्यस्त हैं।
dharmpath.com dharmpath