‘गोलमाल’ के सीक्वल में श्रेयस के होने की पुष्टि नहीं

मुंबई, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 3’ और ‘गोलमाल रिटर्न्‍स’ में लक्ष्मण की भूमिका में दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता, निर्माता श्रेयस तलपडे गोलमाल के चौथे संस्करण में होंगे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म ‘अजब सिंह की गजब कहानी’ के मुहूर्त के मौके पर सोमवार को श्रेयस ने कहा, “अगर रोहित मुझे इस फिल्म में लेना चाहेंगे तो मैं इसे खुशी से स्वीकार कर लूंगा, लेकिन अभी तक इस पर विचार नहीं किया गया है।”

श्रेयस के मुताबिक, यह साल उनके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा और 2016 से उन्हें काफी उम्मीदे हैं। आगामी साल में वह ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं।

अपनी आगामी योजनाओं के बारे में बात करते हुए श्रेयस ने कहा, “यह साल मेरे लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा और अगले साल में अच्छी फिल्मों में काम करना चाहता हूं। उम्मीद है कि अगले साल मैं कोई बड़ी खबर दे पाऊंगा।”

उन्होंने कहा कि इस साल अच्छी फिल्में न मिलने के कारण उन्होंने अभिनेता के तौर पर ज्यादा काम नहीं किया और केवल निर्माता के रूप में ही अपना भाग्य आजमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493