मुंबई, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सूद इस वक्त बीजिंग में मशहूर अभिनेता जैकी चेन के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘कुंग फू योगा’ की शूटिंग कर रहे हैं। वह फिल्म के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।
सोनू ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह दो लड़कियों के ‘स्टैंड स्प्लिट’ करते दिख रहे हैं।
उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “जब आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लोगों के साथ प्रशिक्षण लेते हैं, तो ऐसे लगते हैं। नए साल की इससे बेहतर छुट्टी की कल्पना नहीं कर सकता।”
स्टैंली टोंग निर्देशित ‘कुंग फू योगा’ में अभिनेत्री अमायरा दस्तूर भी हैं।
फिल्म दुबई में फिल्माई गई है और भारत में भी फिल्माई जाएगी।
dharmpath.com dharmpath