ब्रिटेन के विपक्षी नेता ने कैमरन को टीवी पर बहस की चुनौती दी

लंदन, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को टेलीविजन पर ‘स्टेट ऑफ द नेशन’ बहस में हिस्सा लेने की चुनौती दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर अकाउंट पर अपनी योजना की घोषणा करते हुए कॉर्बिन ने कहा कि वह ‘लोगों के लिए राजनीति’ करना चाहते हैं।

लेबर पार्टी के नेता ने समाचार पत्र ‘द इंडिपेंडेंट’ से कहा कि कॉर्बिन को उम्मीद है कि कैमरन साल के मुख्य मुद्दों पर चर्चा के लिए विभिन्न पार्टियों की पहल पर ध्यान देंगे और पार्टी नेताओं को मतदाताओं के सवालों का जवाब देने की अनुमति देंगे।

उन्होंने कहा, “लोगों को अपने राजनीतिक नेताओं के बारे में अधिक से अधिक जानने का हक है।”

कॉर्बिन ने कहा, “यह बात महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री व सरकार केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि अपने कार्यकाल के दौरान संसद के भीतर और बाहर की गतिविधियों के लिए जिम्मेदार हैं।”

लेबर पार्टी के नेता ने जोर देते हुए कहा, “किसी भी पार्टी के नेता को लोगों से संपर्क स्थापित करने का मौका नहीं चूकना चाहिए।”

स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) के नेता निकोला स्टर्जियॉन तथा लिबरल डेमोक्रेट के नेता टीम फैरॉन ने कहा कि यदि डॉनिंग स्ट्रीट सहमति जताता है, तो वे बहस में हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493