मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘घायल वन्स रिटर्न्स’ में अजय मेहरा के किरदार के साथ वापसी कर रहे अभिनेता-निर्देशक सनी देओल रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के दूसरे सत्र में लोकप्रिय गीतों पर थिरकते नजर आएंगे।
अभिनेता ने शो के सेट पर ‘यारा ओ यारा’ गीत पर नृत्य कर सबको हैरान कर दिया।
शो के प्रतिभागियों से प्रभावित सनी ने कहा, “इन बच्चों में अभिनय की असाधारण रचनात्मकता और समर्पण है। मैं यहां आकर खुश हूं और आज पूर्णत: इस स्तर का अनुभव हुआ। मंच पर बेजोड़ और अतुलनीय आत्मविश्वास है।”
जी टीवी के शो के निर्णायकों में सोनाली बेंद्रे, विवेक ओबेराय और साजिद खान हैं। शो की मेजबानी रित्विक धनजानी और रवि दुबे कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath