बीजिंग, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन के लियाओनिंग प्रांत में बुधवार देर रात एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आग देर रात दो बजे शेनयांग शहर की सात मंजिला इमारत के गलियारे में लगी।
बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस फिलहाल आग लगने की वजह की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath