दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच यह बातचीत उस वक्त हुई है, जब भारत की सरकार द्वारा नेपाल पर अनौपचारिक प्रतिबंध लगाने की वजह से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में कड़वाहट आ गई है।
प्रधानमंत्री ओली के विदेश मामलों के वरिष्ठ विशेषज्ञ गोपाल खनाल ने गुरुवार को कहा कि 20 मिनट की टेलीफोनिक बातचीत के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य स्थिति में लाने के लिए तैयार हो गए।
खनाल ने कहा, “बातचीत विशेष रूप से भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर केंद्रित थी। प्रधानमंत्री ओली ने भारत के प्रधानमंत्री से कहा कि नेपाल भारत के साथ एक सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है।”
मोदी ने ओली से कहा कि भारत ने कभी नेपाल को ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर प्रतिबंध नहीं लगाया।
मोदी ने टेलीफोनिक बातचीत के दौरान कहा, “भारत नेपाल को आवश्यक चीजों व ईंधन की सुचारु आपूर्ति चाहता है।”
dharmpath.com dharmpath