‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए दीया ने की प्रियंका की तारीफ

मुंबई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘बाजीराव मस्तानी’ में काशीबाई का किरदार निभाकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब प्रशंसा पा रही हैं। उनकी तारीफ करने वालों में अब अभिनेत्री दीया मिर्जा का नाम भी शुमार हो गया है।

दीया ने ट्विटर पर लिखा, “प्रियंका चोपड़ा आपने काशीबाई के किरदार को जिंदा कर दिया। यह बहुत प्यारा और सम्मानित किरदार है।”

इस पर प्रियंका ने भी दीया को धन्यवाद देते हुए लिखा, “आप बहुत प्यारी हैं। मैं बहुत खुश हूं।”

दीया ने फिल्म में रणवीर सिंह के अभिनय की भी प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, “बाजीराव से बेहतर कोई नहीं। इसे बताने के लिए शब्द नहीं हैं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ‘बाजीराव मस्तानी’ एक बेहतरीन फिल्म है।”

संजय लीला भंसाली की यह फिल्म मराठी योद्धा बाजीराव पेशवा (रणवीर सिंह), मस्तानी (दीपिका पादुकोण) और काशीबाई (प्रियंका) पर आधारित थी।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन सहित कई अन्य सितारे पहले ही फिल्म की प्रशंसा कर चुके हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493