मुंबई, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि वर्ष 2015 उनके लिए संतोषजनक और सुखद रहा।
वर्ष 2015 में भले ही बिपाशा की अधिक फिल्में रिलीज ना हुईं हों, लेकिन वह अब भी शीर्ष पर हैं।
बिपाशा ने गुरुवार को नए साल की पूर्व संध्या पर ट्वीट किया, “2015 बहुत खास रहा। इसने मुझे अधिक संतोषी, समझदार, प्यारा, विश्वासपात्र और सुखद बनाया।”
बिपाशा को आखिरी बार इस साल करण सिंह ग्रोवर के साथ फिल्म ‘अलोन’ में देखा गया था।
वहीं अभिनेता तुषार कपूर के लिए वर्ष 2015 रोमांचक भरा रहा।
उन्होंने कहा, “2015, ना केवल साहसी, रोमांचक, प्रेरक और ज्ञानवर्धक रहा। बल्कि हर कदम पर आपका टेस्ट लिया गया। 2016 में अब परिणाम चाहता हूं।”
dharmpath.com dharmpath