एयर कनाडा की उड़ान संख्या एसी088 ने बुधवार को शंघाई के पुडोंग हवाईअड्डे से टोरंटो के लिए उड़ान भरी, लेकिन वायुमंडलीय विक्षोभ की वजह से आई गड़बड़ी से विमान को पश्चिमी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कैलगरी में उतारना पड़ा, जहां घायलों का इलाज किया गया।
एयर कनाडा द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, बोइंग 777-300ईआर में 332 यात्री और चालक दल के 19 सदस्य सवार थे। अपराह्न 3.23 बजे कैलगरी में विमान को उतारना पड़ा।
चिकित्सा कर्मियों ने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जांच की। घायलों में अधिकतर चीनी नागरिक थे, जिन्हें सीधे स्थानीय अस्पतालों में भर्ती किया गया।
कैलगरी आपातकाल चिकित्सा सेवा (ईएमएस) के प्रवक्ता स्टुअर्ट ब्रिडॉक्स ने बताया कि घायल यात्रियों के इलाज के लिए 15 एंबुलेंस के भेजने की वजह से बहुसंख्यक आकस्मिक घटना प्रोटोकॉल लागू किया गया। हालांकि, किसी को भी जान का खतरा नहीं है।
कनाडा का परिवहन सुरक्षा बोर्ड को घटना के बारे में अलर्ट कर दिया गया है और कैलगरी हवाईअड्डे पर जांचकर्ता की तैनाती की गई है।
dharmpath.com dharmpath