क्षेत्रीय वन विभाग ने गुरुवार को कहा कि तिब्बती लाल हिरण की आबादी 1990 के दशक के बाद से बढ़ रही है और आज इनकी आबादी 8,300 के पार पहुंच गई है। कामदो प्रांत के प्राकृतिक अभयारण्य में लाल हिरण की आबादी सर्वाधिक है।
गौरतलब है कि 120,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस अभयारण्य की स्थापना 1993 में हुई थी। लाल हिरण की आबादी पिछले दो दशकों में 1,500 से बढ़कर 8,000 हो गई है। अभयारण्य के बुनियादी ढांचे के निर्माण, शिकार पर प्रतिबंध और लाल हिरण बचाव केंद्र की वजह से आबादी बची है।
सांख्यिकी के मुताबिक, मौजूदा समय में तिब्बत में 47 प्राकृतिक अभयारण्य हैं।
dharmpath.com dharmpath