समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल की मंगलवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनएसए ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तथा शीर्ष इजरायली अधिकारियों पर नजर रखी।
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की परमाणु वार्ता के दौरान उन्होंने इजरायली अधिकारियों व अमेरिकी सांसदों के बीच बातचीत की टैपिंग की।
रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु समझौते पर नेतन्याहू के विरोध को लेकर व्हाइट हाउस ने इजरायल पर निगरानी में बढ़ोतरी की।
रिपब्लिकन पार्टी के सांसद डेविन न्यून्स ने एसोसिएटेड प्रेस से बुधवार को कहा कि उन्होंने नेशनल इंटेलिजेंस व एनएसए के निदेशक को अगले सप्ताह कैपिटल हिल आकर सांसदों को इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए कहा है।
अमेरिका में खुफिया सेवाओं द्वारा इस तरह के कदम के बारे में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं व सदन के अध्यक्ष व सीनेट इंटेलिजेंस कमेटियों को जानकारी देनी होती है।
न्यून्स ने कहा कि उन्हें इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली।
dharmpath.com dharmpath