पुलिस द्वारा 12 लोगों के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई के तीन दिन बाद बाओन जिले के वकील ने गुरुवार को गिरफ्तारियों की घोषणा की।
शेनझेन शहर के हेंगताइयु इंडस्ट्रीयल जोन में कचरा भराव क्षेत्र के इंचार्ज व कंपनी के उप महाप्रबंधक व कानूनी प्रतिनिधि सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 20 दिसंबर को निर्माण अपशिष्टों का एक पहाड़ धंस गया था।
वकील ने कहा कि गिरफ्तार लोगों पर लापरवाही के कारण गंभीर दुर्घटना का आरोप तय किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस से फरार संदिग्धों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का अनुरोध किया गया है।
लापता लोगों की तलाश जारी है।
dharmpath.com dharmpath